Connect with us

BIHAR

बिहार के लोगों के लिए 7 मई से शुरू होगी नई रेल सेवा, तीन जोड़ी ट्रेन का होगा परिचालन

Published

on

WhatsApp

बिहार के लोगों के लिए रेलवे द्वारा सहरसा और दरभंगा के बीच रेल सेवा शुरू किया जा रहा है। 7 मई से इस सेवा का शुभारंभ किया जाना है। इस रेल सेवा से कमलांचल और कोसी के साथ मिथिलांचल के लोगों को काफी फायदा होगा। लगभग 88 वर्षों के बाद यह रेल सेवा ऐसा होगा जिस रूट पर मिथिलांचल भी शामिल होगा। रेल सेवा के शुरू होने से यहां के नजदीकी क्षेत्रों का विकास भी होगा और यहां रहने वाले लगभग ढाई करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

8 तारीख से नियमित रूप से लहेरियासराय और सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन झंझारपुर- निर्मली- आसनपुर कुपहा-सरायगढ़ से सुपौल होते हुए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसमें कुल 3 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन होंगे। इसके लिए सभी ट्रेनों की समय सारणी और स्टॉपेज की सूची भी जारी किए गए हैं। इसमें से पहली ट्रेन गाड़ी संख्या–05545, दरभंगा से सुबह 5:20 में खुलेगी। वहां से 6:02 बजे सकरी, 7:08 बजे झंझारपुर, 8:06 बजे निर्मली, 8:45 बजे सरायगढ़, 9:43 बजे सुपौल और उसके बाद 10:50 बजे सहरसा पहुंच जाएगी।

वहीं दूसरी ट्रेन लहेरियासराय से सहरसा जाने वाली डेमू स्पेशल, गाड़ी संख्या-05543, 12:25 में दरंभगा से खुलकर 13:13 बजे सकरी पहुंचेगी। इसके बाद वहां से 13:49 बजे झंझारपुर, 14:35 बजे निर्मली, 15:05 बजे सरायगढ़, 16:03 बजे सुपौल और 18:05 बजे सहरसा जाएगी।

तीसरी ट्रेन गाड़ी संख्या-05547, 20:23 में दरभंगा से खुलेगी। वहां से 21:04 बजे सकरी, 21:43 बजे झंझारपुर, 22:29 बजे निर्मली, 23:00 बजे सरायगढ़, 23:59 बजे सुपौल और अंत में 1:30 बजे रात्रि में सहरसा पहुंचेगी।

चौथी ट्रेन, गाड़ी संख्या–05544, सुबह 6:01 में सुपौल पहुंचेगी। उसके बाद 7:00 बजे सरायगढ़, 7:37 बजे निर्मली, 8:23 बजे झंझारपुर, 10:08 बजे सकरी, 11:10 बजे दरभंगा और अंत में 11:30 में लहेरियासराय पहुंचेगी।

सहरसा से लहेरियासराय जाने वाली डेमू स्पेशल,
गाड़ी संख्या-05548, 11:54 बजे सुपौल पहुंचेगी। उसके बाद 12:50 बजे सरायगढ़, 13:25 बजे नर्मली, 14:18 बजे झंझारपुर, 15:12 बजे सकरी, 16:55 बजे दरभंगा और अंत में 17:15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

सहरसा से लहेरियासराय जाने वाली डेमू स्पेशल, गाड़ी संख्या–05546, 19:21 बजे सुपौल से खुलकर 20:42 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद 21:19 बजे नर्मली, 22:13 बजे झंझारपुर, 22:46 बजे सकरी, 23:30 बजे दरभंगा और 23:55 बजे लहेरियासराय के लिए जाएगी।