Connect with us

MOTIVATIONAL

पिता है दिल्ली पुलिस में ASI, बेटी ने UPSC की परीक्षा में हासिल की 6वीं रैंक

Published

on

WhatsApp

विशाखा पहले सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करती थी। इन्होंने उस जॉब को छोड़ कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की और पास किया। इनके पिता जो कि दिल्ली में एएसआई के पद पर कार्य कर रहे हैं, इस खबर के बाद काफी खुश हैं।

विशाखा यादव जो की दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली हैं, सिविल सर्विसेस की परीक्षा देकर 6वीं रैंक प्राप्त किए और अपने मां–बाप का नाम रौसन किया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाखा यादव ने दिल्ली के टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की। वह आम लोगों के लिए कुछ करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने उस जॉब को छोड़ दिया और सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने तैयारी के लिए उसकी क्लासेज भी ली परंतु उससे कुछ हासिल नहीं हुआ। उसके बाद विशाखा ने घर पर ही पढ़ाई करना शुरू कर दिया और 2019 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और 6वीं रैंक प्राप्त किए।

विशाखा ने बताया की वर्ष 2014 में B.Tech की डिग्री प्राप्त करने के बाद बैंगलोर की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करने लगी। लगभग तीन साल की जॉब करने के बाद उन्होंने उस जॉब को छोड़ दिया और सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दिया। वे बताती हैं की यूपीएससी की तैयारी के लिए एक शेड्यूल बनाना जरूरी हैं ताकि काम समय में आप ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स को पूरा कर सकते हैं।

विशाखा के परिवार वालों ने भी सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान उनका पूरा सहयोग किया जिसकी वजह से उन्होंने यूपीएससी एग्जाम में 6वीं रैंक प्राप्त किए। राजकुमार यादव जो कि उनके पिता हैं, दिल्ली में एएसआई हैं। उन्होंने विशाखा ने पूरा साथ दिया और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी।

आईएएस बनकर करना चाहती हैं आम लोगों के लिए काम


विशाखा यादव आईएएस बनकर आम लोगों के साथ साथ बच्चों और महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं। उनका सोचना हैं कि अलग अलग वर्ग के लोगों के लिए उनके हिसाब से पॉलिसी होनी चाहिए। वो खासकर बच्चों, महिलाओं और निम्न वर्ग के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं।