Connect with us

MOTIVATIONAL

नौकरी करने के साथ-साथ की आलोक सिंह ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी, जाने कैसे प्राप्त की सफलता

Published

on

WhatsApp

सिविल सर्विसेज एग्जाम को लेकर छात्रों में अलग जुनून नजर आता है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में कई छात्र आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से नौकरी भी करते हैं। लेकिन फिर भी नौकरी करने के साथ एक बेहतर रणनीति बनाकर कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करते हैं। आलोक सिंह की कहानी भी कुछ इस तरह की ही है जिन्होंने नौकरी करते हुए सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी की और सफल भी हुए। उन्होंने कहा कि आपको ऐसी परिस्थिति में टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

आलोक सिंह बिहार राज्य के रहने वाले हैं लेकिन उनका ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश के नोएडा में कटा। वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उनकी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी मिल गई। नौकरी के दौरान उन्हें आदिवासी क्षेत्रों में जाने का मौका मिला। उनकी दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने इन लोगों की मदद करने की सोची। इसके लिए उन्हें सिविल सेवा बेहतर विकल्प लगा जिसके बाद उन्होंने नौकरी के साथ ही तैयारी करना शुरू कर दिया।

आलोक सिंह को अपने शुरुआती दोनों प्रयासों में असफलता मिली जिसके बाद उन्हें तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिली। वे नौकरी भी कर रहे थे। उन्होंने सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस के अनुसार स्टडी मैटेरियल तैयार किया और अपनी जॉब की टाइमिंग के अनुसार पढ़ाई करने के एक रूटीन बनाया। जिस दिन छुट्टी होती थी उस दिन वे ज्यादा पढ़ाई करते थे। लेकिन हर दिन उन्होंने पढ़ाई कर लक्ष्य की तरफ बढ़ने की कोशिश की। असफलता प्राप्त होने पर उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और फिर पहले से अधिक मेहनत की और यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए। उनकी मेहनत रंग लाई और तीसरे प्रयास में उनका सपना पूरा हो गया।

आलोक सिंह का कहना है कि अगर आप नौकरी करने के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वे कहते हैं कि नौकरी करने के साथ तैयारी करने के कई फायदे भी हैं। आप भविष्य को लेकर बहुत चिंतित नहीं रहते और असफलता मिलने पर डिप्रेशन जैसी स्थिति में नहीं जाते हैं। नौकरी करने के साथ आप तैयारी करेंगे तो आपका आत्मविश्वास हाई रहेगा जिसकी वजह से आप बेहतर कर पाएंगे। आलोक कहते हैं कि अगर आप खुद को सकारात्मक और मोटिवेटेड रखकर तैयारी करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।