Connect with us

MOTIVATIONAL

तबीयत ठीक नहीं होने पर भी केवल चार महीने में कड़ी मेहनत कर UPSC परीक्षा में किया टॉप, जानिए कैसे की पढ़ाई

Published

on

WhatsApp

सिविल सर्विसेज परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही बहुत सारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। हमारे बीच एक ऐसी ही लड़की है जिनका नाम सौम्या शर्मा है। इन्होंने न केवल इस परीक्षा को पास किया साथ ही टॉपर भी बनी। सौम्या के जीवन में कई मुश्किलें आई लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रही। सौम्या ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल किया।

सौम्या शर्मा के बारे में कुछ जानकारी

सौम्या शर्मा दरअसल दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली में ही पूरी की। उसके बाद नेशनल लॉ स्कूल से एलएलबी की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया। उनके पास तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं था। लेकिन वे हार नहीं मानी और 2017 के यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर टॉपर बनी।

सौम्य ने जब सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का निर्णय किया तब उनके पास सिर्फ चार महीने का समय था। उन्होंने कड़ी मेहनत की और चार महीनों में तैयारी कर यूपीएससी के प्रीलिम्स एग्जाम को पास कर लिया।

तबीयत खराब होने पर भी दिया मेन्स एग्जाम

प्रीलिम्स एग्जाम पास करने के बाद मेंस की बारी थी। लेकिन मेंस एग्जाम की तैयारी के दौरान उनकी तबियत काफी खराब हो गई। लेकिन वे तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी और एग्जाम में भी बैठी। सौम्या ने मेंस एग्जाम को भी पास कर लिया।

यूपीएससी एग्जाम में हासिल की 9वीं रैंक

तैयारी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें रिवीजन करने का भी ज्यादा समय नहीं मिला। लेकिन वे फिर भी एग्जाम में शामिल हुई और ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनी।

सौम्या सुनने में है असमर्थ

सौम्या के लिए वे सफलता काफी मायने रखती है। जब वे 16 वर्ष की थी तभी उनके सुनने की शक्ति खत्म हो गई। उनके माता–पिता ने इलाज के लिए डॉक्टरों के भी पास गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। सौम्या के लिए सब कुछ काफी कठिन हो गया। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब वे हियरिंग ऐड की मदद से सुनती हैं। लेकिन सौम्या ने इस कमी को अपने सफलता में रुकावट बनने नहीं दिया। हमें भी इनसे सीख लेनी चाहिए।