Connect with us

MOTIVATIONAL

झारखंड के एक छोटे से गांव से बिना कोचिंग क्लास किये बने UPSC टॉपर, जानिये क्या थी इनकी स्ट्रेटजी

Published

on

WhatsApp

आज आपको बताएंगे यस जालूका के बारे में इन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की थी। यास झारखंड के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। यस ने कठोर मेहनत और आत्मबल के दम पर यूपीएससी टॉपर बन गौरव प्राप्त किया। इनकी खास बात यह है कि इन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी भी प्रकार का कोचिंग क्लास नहीं किया है। इन्होंने खुद से कठोर मेहनत से सफलता प्राप्त कर सिविल सेवा के सपने को साकार किया।

सिविल सेवा का सफर कैसे शुरू हुआ

झारखंड में धनबाद जिले के झरिया के स्थाई निवासी है यस जालूका। उन्होंने 12वीं की शिक्षा अपने ही राज्य से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन कि शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली जाकर उन्होंने बीकॉम और इसके बाद कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसी बीच इन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गए। इन्होंने किसी भी तरह का कोई भी कोई कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। इन्होंने सेल्फ स्टडी के दाम पर सफलता प्राप्त करने की ठान लेती ली थी।

कैसे बनाएं स्ट्रेटजी

यश के अनुसार सबसे पहले अभ्यार्थियों को यूपीएससी में अपना ऑप्शनल विषय को बेहद ही सोच समझकर सिलेक्ट करना चाहिए। यश ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। इसीलिए उन्होंने इसी सब्जेक्ट को अपना ऑप्शनल विषय चुना और इसके बाद इन्होंने एक बेहतर रणनीति बनाकर तैयारी में लग गए। इन्होंने ऑनलाइन का भी सहारा लिया। इन्होंने पूरे फोकस के साथ पढ़ाई की और इनको पहले ही प्रयास में सफलता मिली।

यस द्वारा दूसरे अभ्यार्थी को दी जाने वाली सलाह

यस जलुका का मानना है कि आप अगर यूपीएससी में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सिलेबस के अनुसार अपनी स्ट्रेटजी बना लेनी चाहिए और सेल्फ स्टडी पर पूरी तरह फोकस करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ शार्ट नोट्स भी बना ले और इसका रिवीजन हमेशा करते रहें। इन सबके साथ आंसर राइटिंग की भी प्रैक्टिस करते रहें और अपनी तैयारी को समय-समय पर एनालिसिस भी करते रहे। अगर जहां कहीं भी कमी नजर आए तो उसे सुधार कर अपनी तैयारी को मजबूत करें।