Connect with us

MOTIVATIONAL

कई बार असफल होने के बावजूद आस नहीं छोड़ी, आईएएस बनी मीरा

Published

on

WhatsApp

मीरा मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उनके जीवन में काफी मुश्किलें आई। उसकी वजह से उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार एग्जाम में सफल हुई।

नई दिल्ली: सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल होने वाले छात्र कई लोगों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसी ही कहानी मीरा की है जिन्होंने 2020 में सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की।

मीरा दरअसल केरल की रहने वाली हैं। लगातार असफल होने पर उन्हें लगा कि मेरा चयन सिविल सर्विसेज में नहीं होगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत की। अंततः वे सफल हुई।

इस तरह से की सिविल सर्विसेज की तैयारी

12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल कर सिविल सर्विसेज में जाने का निर्णय किया। मीरा ने यूपीएससी के सिलेबस के अनुसार स्टडी मैटेरियल तैयार किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की उसके बावजूद तीन कोशिशों में असफल रही। अपनी पिछली गलतियों को सुधारा और चौथे प्रयास में पास हो गई।

तैयार की बेहतर रणनीति

मीरा ने कहा कि जो भी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें करेंट अफेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। हर दिन न्यूजपेपर या मैगजीन पढ़े। साथ ही एनसीईआरटी की किताबों को पढ़े और नोट्स अवश्य तैयार करें ताकि रिवीजन में आसानी हो।

अन्य छात्रों को मीरा ने दिया सलाह

मीरा ने कहा कि इस एग्जाम में सफल होने के लिए धैर्य रखना जरूरी है। अगर आप कुछ प्रयास में असफल हो रहे हैं तो घबराए नहीं और पूरी मेहनत से तैयारी करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

मीरा ने बताया कि सही रणनीति, कड़ी मेहनत, ज्यादा से ज्यादा रिवीजन, आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस और सकारात्मक सोच सफलता के लिए जरूरी होता है।