Connect with us

MOTIVATIONAL

असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर पांचवे प्रयास में UPSC पास कर बने IAS अफसर, जानिए पूरी कहानी

Published

on

WhatsApp

यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, बेहतर रणनीति और उसके प्रति जुनून होना जरूरी है। इस दौरान कई छात्र असफलता के कारण हार मान लेते हैं, तो वहीं कुछ सफलता प्राप्त होने तक डटे रहते हैं। ऐसी ही कहानी कृष्ण कुमार की है जिसने हार नहीं मानी और पांचवे प्रयास में टॉप किया।

कृष्ण कुमार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। इन्होने अपना अधिकतर समय दिल्ली में व्यतीत किया है। कृष्ण कुमार ने 12वीं तक की शिक्षा गाजियाबाद से की। 12वीं के बाद दिल्ली आ गए और वहां से बीटेक की पढ़ाई की और डिग्री हासिल किया। उसके बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गए।

शुरुआत में कृष्ण कुमार को असफलता प्राप्त हुई। निराश होकर उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पोस्ट कर जॉब करने लगे। लेकिन उनका मन सिविल सर्विसेज में जाने का था। उन्होंने एक नई उम्मीद और रणनीति के तहत तैयारी शुरू कर दी। उसी के बदौलत 2020 की सिविल सर्विसेज एग्जाम की पांचवे प्रयास में
उन्होंने 24वीं रैंक हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट में आ गए। उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा किया साथ ही अपने मां–पिता का भी नाम रौशन किया।

कृष्ण कुमार ने कहा कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए आंसर राइटिंग के साथ टाइम मैनेज करना सीखना होगा। इसमें वही सफल हो पाते हैं जो पॉजिटिव सोच के साथ मेहनत करते रहते हैं। इस बीच अगर आप असफल होते हैं तो हार नहीं माने और तैयारी जारी रखे।