Connect with us

SPORTS

मुंबई की गली क्रिकेट में भी सुर्य कुमार ने दिखाया अपना जलवा, खेला सुपला (SUPLA) शॉट, देखें वीडियो।

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव के चारों तरफ शॉट खेलने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 से पूर्व 32 वर्षीय सूर्या हाल ही में मुंबई में गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच वह बच्चों के संग क्रिकेट खेलकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शेयर किया गया वीडियो में वह सुपला शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस वन फैमिली के नाम से ट्विटर पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। सूर्या ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि सूर्या भाऊ को मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आए। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा कि भाईयों की डिमांड SUPLA शॉट।

बता दें कि सूर्या अगले महीने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल 2023 में खेलते दिखेंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध होगा। मुंबई और आरसीबी के बीच दो अप्रैल को मैच होगा। हाल ही में सूर्या टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद तिरुपति गए थे। उन्होंने फैमिली के साथ तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।

मुंबई इंडियंस ने सूर्या के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। कैप्शन में लिखा कि‘द आइकोनिक सुपला शॉट। सूर्य दादा।’ सूर्य अब ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे शृंखला पर फोकस करेंगे। फिर आईपीएल में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।