Connect with us

ARTICLES

ये है निरहुआ की असली पत्नी, देखिए निरहुआ के परिवार की खूबसूरत तस्वीरें…

Published

on

WhatsApp

भोजपुरी इंडस्ट्री में ब्रांड बन चुके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को हर कोई जानता है। आज निरहुआ की गिनती भोजपुरी के महान कलाकारों में होती है। निरहुआ ने एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

इस स्टार एक्टर ने हिंदुस्तान, राजा बाबु, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, निरहुआ रिक्सा वाला, गंगा जमुना सरस्वती, परिवार, बॉर्डर, दुल्हन चाही पाकिस्तान से, दूल्हा हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, सिपाही, जय वीरू, खिलाड़ी जैसे कई सारे सुपरहिट फिल्में दी हैं।

बहुत लोगों को लगता है कि आम्रपाली दुबे ही निरहुआ की पत्नी है। निरहुआ और आम्रपाली एक साथ कई सारे फिल्म में काम कर चुके हैं और ज्यादातर किरदार में वह पति-पत्नी का रोल निभाते थे। इसलिए अधिकतर लोगों को लगता है कि निरहुआ की वाइफ आम्रपाली दुबे है।

बता दें कि निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। उन्होंने साल 2000 में मनसा देवी से शादी की थी। दोनों की एक बेटे अमित यादव और एक बेटी आदिति यादव है। निरहुआ अपने परिवार को सुर्खियों से दूर रखते हैं। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले निरहुआ फैमिली के साथ मुंबई में रहते हैं।

निरहुआ राजनीति की दुनिया में भी अपनी कामयाबी का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में आजमगढ़ से भाजपा के टिकट से सांसद का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। निरहुआ ने बड़ी मारजिंग से सपा के प्रत्याशी को हराकर सांसद का चुनाव जीता था।