Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी जीते हैं बेहद ही साधारण जिंदगी, खेती के लिए खुद ट्रैक्टर चलाते दिखे, देखें वीडियो

Published

on

WhatsApp

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी प्रकृति और और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए खासे लोकप्रिय हैं। धोनी अपने गृहनगर रांची के फार्महाउस में जैविक फार्म शुरू कर इसे अलग स्तर पर ले गए हैं।

बता दें कि धोनी के जैविक कृषि में विभिन्न फसलें जैसे गेहूं, दालें, मक्का और सब्जियां आदि शामिल हैं। वह बकरियों, गायों और मुर्गियों व पशुपालन कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेत के प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखने के लिए काफी ख्याल रखा है, तथा हानिकारक और कीटनाशकों के उपयोग के बिना ही खेती के जैविक तरीकों का उपयोग करना निर्धारित किया है।

धोनी रसायन मुक्त खेती कर पर्यावरण की बेहतरी में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मालूम हो कि जैविक कृषि प्राकृतिक स्त्रोत के संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में कारगर सिद्ध होती है, जिससे एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुरूप विकल्प बनता है। माही गृहनगर के लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों के लिए आमदनी का जरिया बन गया है।

धोनी के समर्थक और चाहनेवाले उनके नए खेती तरकीब से काफी प्रेरित हुए हैं और उन्होंने अपने बगीचों एवं खेतों में जैविक कृषि करना शुरू किया है। धोनी के खेती के तरीकों ने जैविक कृषि को बढ़ावा देना प्रारंभ किया है, और लोकल समुदाय और पर्यावरण पर काफी सकारात्मक प्रभाव हो रहा है। प्रकृति और जानवरों के प्रति धोनी के प्रेम को देख आम जन प्रेरित हो रहे हैं।