Connect with us

SPORTS

इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति है काफी खूबसूरत, देखिए तस्वीरें..

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस उपलब्धि के बाद ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने अपना प्यार जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशान की दो फोटोज साझा की है, तब से वह चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

बता दें कि ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं। वह 2017 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। ईशान और अदिति कई बार साथ देखे गए हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें लंबे वक्त से मीडिया में चल रही हैं। हालांकि, न ही ईशान और न तो अदिति ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति हुंडिया ने 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मिस राजस्थान कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया था, जिसमें वह विजेता रही थीं। अदिति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख 82 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। बता दें कि ईशान वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।

ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार में हुआ। पिता प्रणव कुमार पांडे बिल्डर हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच पंजीकरण के विवाद के चलते ईशान ने पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर से खेलना शुरू किया। रणजी ट्रॉफी 2016-17 में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार 273 रन बनाए। ईशान के इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर्स हैं।

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 45 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। ईशान के कोच संतोष कुमार कहते हैं कि ईशान की काबिलियत ऑस्ट्रेलियाई एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी जैसी है। भारत में क्रिकेट के करोड़ों चाहने वाले हैं। टीम इंडिया के एक ऐसे ही सितारे हैं ईशान किशन।