Connect with us

SPORTS

भारतीय क्रिकेट टीम के “हिटमैन” रोहित शर्मा संग उनके पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें…

Published

on

WhatsApp

हिटमैन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हार्ड हिटिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। इसी साल टी20 डेब्यू किया और वर्ष 2013 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। रोहित की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के बल्लेबाजों में होती है, जो आक्रामक कप्तानी और तेज तर्रार रन बनाने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकार्ड बनाने वाले रोहित शर्मा ने एकदिवसीय मैचों में तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल जीती है। वह अपने फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मैदान से बाहर भी शर्मा परोपकारी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। वे कई उत्पादों के ब्रांड एंबेसडर हैं।

30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। पिता केयरटेकर की नौकरी करते थे और मां गृहिणी है। साल 2015 में रोहित शर्मा ने रितिका साजदेह से शादी रचाई।

शादी के 3 साल बाद रितिका ने दिसंबर 2018 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम समैरा शर्मा है। शर्मा अपने पारिवारिक जीवन को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।