Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी के पास है महंगे नस्ल का घोड़ा शेटलैंड पोनी, जाने इसकी खासियत और देखें तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में मौजूद चेतक का साथ देने एक दूसरा घोड़ा आ गया है। शेटलैंड पोनी नस्ल का यह शानदार घोड़ा बुधवार को स्कॉटलैंड से रांची पहुंचा। इसके बाद यह घोड़ा धोनी के सिमलिया आवास पर आया।

लगभग 2 साल की आयु का यह घोड़ा वर्ल्ड के सबसे छोटे नस्लों में से एक है। यह महज 3 फीट ऊंची होती है। यह घोड़ा अपनी तेज रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि केवल शो और सजावट के लिए लोकप्रिय है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत काफी अधिक है।

बता दें कि जहां धोनी की बेटी जीवा सिमलिया आवास पर इस घोड़े के साथ काफी समय बिता रही है। दूसरा घोड़ा चेतक माही के सैंबो फार्म हाउस में है। कुछ दिन पूर्व धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सैंबो स्थित फार्म हाउस पर मौजूद थीं, जहां गौशाला में वह गायों को चारा खिलाती दिखीं। बता दें कि धोनी और उनकी पूरी फैमिली को पालतू जानवरों से खूब लगाओ है और अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

बता दें कि फार्म हाउस में मौजूद पहला घोड़ा चेतक फिलहाल 11 माह का है और यह मारवाड़ी नस्ल का है। यह काला चेतक अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर है। सिमलिया आवास पर बुधवार को पहुंचा दूसरा घोड़ा चेतक से एकदम अलग नस्ल का है। यह घोड़ा उजले रंग का है। यह सबसे कम ऊंचाई का घोड़ा होता है। इस नस्ल के घोड़े अपनी रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि अपनी सजावट और खुशी के लिए मशहूर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घोड़े के शौकीन एम एस धोनी ने स्कॉटलैंड के इस घोड़े पर लाखों रुपए खर्च किए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस शानदार घोड़े की कीमत काफी हाई-फाई है। बताते चलें कि धोनी के रांची स्थित सैंबो फार्म हाउस में घुड़सवारी की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए बाहर से 5 से 6 घोड़े आए हैं।