Connect with us

SPORTS

WPL फाइनल जीत के बाद मुंबई इंडियंस पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़ रुपए, जानिए विस्तार से…

Published

on

WhatsApp

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज कर एडिशन का पहला टाइटल जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने के लिए 132 रनों का टारगेट मिला था।

नेट सीवर ब्रंट की दमदार बल्लेबाजी की जिसके दम पर मुंबई इंडियंस में 19.3 ओवर में 7 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। नैट सिवर-ब्रंट ने नाबाद 60 रन बनाए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दिल्ली के बड़े-बड़े बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान मेग लैनिंग को छोड़ तमाम बल्लेबाजों ने निराश किया। लैनिंग ने 29 गेंद पर अहम 35 रन बनाए। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज और इस्सी वोंग ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अमेलिया केर को दो विकेट मिली।

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के चैंपियन्स टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई। वहीं विजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ का चेक सौंपा गया। जबकि पर्पल कैप होल्डर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैथ्यूज को 5-5 लाख रुपए दिए गए।