Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी का 7 एकड़ में है आलीशान फार्महाउस, लग्जरी सुविधाओं से है लैस, देखें तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तीन साल पहले ही अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके प्रति फैंस की वहीं दीवानगी है। सन्यास के बाद से होनी अधिकतर समय रांची में व्यतीत करते हैं। उन्हें बाइक और कार का काफी शौक है। धोनी ने रांची में रिंग रोड के नजदीक 7 एकड़ में एक शानदार फॉर्म हाउस बनवाया है जिसमें तमाम सुविधा मौजूद है।

धोनी ने रांची में रिंग रोड के नजदीक 7 एकड़ में शानदार फार्म हाउस बनाया है। इसमें जिम, बेडरूम, स्विमिंग पूल और पार्क जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। धोनी का आलीशान फॉर्म हाउस अक्सर सुर्खियों में रहता है जिसे उन्होंने शानदार ढंग से सजाया है। यहां टीम इंडिया में खेल रहे खिलाड़ियों को अमूमन देखा जाता है।

धोनी का यह फार्म हाउस तकरीबन तीन सालों में बना था। इसे उन्होंने खुद डिजाइन करवाया था। इसमें प्रैक्टिस एरिया और स्विंमिंग पूल व जिम जैसी शानदार सुविधाएं हैं। धोनी की वाइफ साक्षी और जीवा भी यहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। रांची स्थित इस फार्महाउस में धोनी भारतीय क्रिकेटर्स को ले जा चुके हैं। हाल ही में हुए घरेलू मैच के दौरान खिलाड़ियों को धोनी ने यहां न्योता दिया था।

बता दें कि इस साल धोनी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया है। धोनी ने टीम इंडिया को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप और वर्ष 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता चुके हैं।