Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी की लव स्टोरी के अनसुने किस्से, पहले डेटिंग फिर रचाई शादी, देखिए धोनी संग साक्षी की अनदेखी तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी के शादी के 12 साल से अधिक हो गए हैं। धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में करीबी लोग ही शिरकत किए थे। धोनी की प्रेम कहानी उन पर बनी फिल्म से काफी अलग है।

क्रिकेट बिरादरी में एमएस धोनी और साक्षी की जोड़ी खूब फेमस है। धोनी और उनकी वाइफ साक्षी की लव स्टोरी से पूरा देश वाकिफ है। धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में इसे दिखाया भी गया है। हालांकि असल जिंदगी में धोनी-साक्षी की लव स्टोरी इससे मेल नहीं खाती।

बता दें कि माही और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। दोनों के पापा एक साथ रांची के मेकॉन में कार्यरत थे। मगर भाड़ में साक्षी की फैमिली देहरादून आ गई। इसके बाद दोनों लगभग 10 साल के बाद साल 2007 में कोलकाता में मिले।

वर्ष 2007 में क्रिकेट दौरे के दौरान भारतीय टीम कोलकाता के ताज बंगाल में रुकी हुई थी। यहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। जहां पर इन दोनों की मुलाकात हुई। साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने उनकी धोनी से मिलवाया था।

युधाजीत दत्ता साक्षी के अच्छे दोस्त थे। इसी मुलाकात के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। साक्षी उसी वर्ष मुंबई में धोनी की बर्थडे पार्टी में शरीक हुई थीं। दो साल बाद वर्ष 2010 में धोनी और साक्षी ने शादी की थी। इस दंपति को 2015 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जीवा सिंह धोनी है।