Connect with us

SPORTS

धोनी की बेटी जीवा पर उनके फैंस खूब लुटाते है प्यार और देते है प्यारी प्रतिक्रिया, देखिए जीवा की क्यूट फोटोज।

Published

on

WhatsApp

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जितने लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उतनी ही मशहूर उनकी प्यारी सी बिटिया जीवा (Ziva) भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया (Social Media) से काफी दूरी बनाकर रखते है पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Shakshi Dhoni) और जीवा के इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर निरंतर अपडेट देखने को मिलता है। 7 वर्ष की जीवा को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

जीवा का इंस्टाग्राम एकाउंट धोनी की पत्नी साक्षी सिंह हैंडल करती हैं। इंस्टाग्राम हैंडल से जैसे ही जीवा की कोई नई फोटो शेयर होती है, वैसे ही फैंस अपना प्यार बरसाने लगते हैं। हाल ही में शेयर किए गए जीवा के तस्वीर में धोनी की झलक दिखाई दे रही है।

बता दें कि 6 फरवरी 2015 को हरियाणा के गुड़गांव में जन्मी जीवा काफी कम उम्र में इंटरनेट सेंसेशन बन गई। धोनी जब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में प्रतिनिधित्व कर रहे थे तब बेटी जीवा जन्म ली थी। वर्ष 2010 में धोनी और साक्षी की शादी हुई थी।

इंटरनेट पर जीवा की हर प्यारी तस्वीर को देख फैंस प्रफुल्लित हो उठते हैं और ढेर सारी प्यारी प्रतिक्रिया भी देते हैं। मालूम हो कि उनकी मां साक्षी सिंह इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर रांची के फार्म हाउस और अपने यहाँ पाले गए जानवरों की तस्वीरें भी साझा करती हैं। धोनी की तरह ही उनकी बेटी जीवा को भी प्रकृति और जानवरों से काफी लगाव है।