Connect with us

ARTICLES

कैप्टेन कुल धोनी के भाई-बहन जीते हैं बेहद ही साधारण जिंदगी, जानिए धोनी के भाई-बहन के बारे में और देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी वह हस्ती है जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। अपनी कप्तानी से टीम इंडिया को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले धोनी के फैमिली के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

आपको बता दें कि 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी के पिता का नाम पवन सिंह धोनी और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी और बड़ी बहन का नाम जयंती गुप्ता है।

धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी का जन्म 8 दिसंबर, 1969 को हुआ। वे अपने छोटे भाई के विपरीत कोई खेल नहीं खेलते हैं। झारखंड विधानसभा में विधायक का पद संभाल रहे नरेंद्र सिंह व्यापारी और राजनीतिज्ञ की भी हैं। रांची में उनका अपना एक गैस स्टेशन है।

वहीं, धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता की शादी रांची के ही एक बिजनेसमैन नरेंद्र गुप्ता से हुई है, जयंती अपनी सरलता और सीधेपन के लिए जानी जाती है। वह खुद को मीडिया से दूर रखती है। धोनी ने एक बार इंटरव्यू में कहा कि मेरे सबसे मजबूत समर्थक का हमेशा मेरे भाई और बहन रहे हैं। उन्होंने अच्छे और खराब दौर में मेरा सहयोग किया है, और मैं उनका शुक्रगुजार हूं।