Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी का फार्महाउस है काफी लग्जरियस, सभी आधुनिक सुविधाओं से है लैस, जानिए विस्तार से…

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लोकप्रियता और सफलता दोनों के शिखर पर रहे हैं। भारतीय टीम को दो-दो विश्व कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी का रांची में एक शानदार फॉर्म हाउस है। कैप्टन कूल के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है। रांची स्थित यह फार्म हाउस सात एकड़ में फैला हुआ है। धोनी के इस फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।

धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हैं। विज्ञापन की दुनिया में कैप्टन कूल का खूब दबदबा है। रांची स्थित भव्य फार्म हाउस के निर्माण में तीन साल का वक्त लगा है। हरियाली के प्रति धोनी का स्नेह उनके फार्म हाउस में स्पष्ट नजर आता है। ‘कैलाशपति’ में हर चीज शाही और भव्य है। इस फार्म हाउस स्वीमिंग पूल है, अल्ट्रा मार्डन जिम है, इंडोर स्टेडियम है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है।

धोनी ने दौलत और शोहरत कमाने को आया दी इस घर को छोड़कर साल 2009 में हरमू रोड पर तीन तल्ला घर खरीदा था। यहां धोनी तकरीबन 8 वर्ष रहे। वह 2017 में कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हुए। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में चौतरफा हरियाली दिखती है। पूरे फार्म हाउस में विभिन्न किस्म के पेड़-पौधे लगे हुए हैं। मार्बल और वुडन का इस फार्म हाउस में काफी नजाकत के साथ उपयोग है।

बता दें कि पूरे फार्म हाउस में शानदार फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है। फार्म हाउस में यूज किया गया क्रीम रंग का विभिन्न शेड्स, ग्रे से और सॉफ्ट येलो इसे वेस्टर्न लुक मिलता है। इस फार्म हाउस के लॉन में फेवरेट डॉग्स दिखाई देते हैं। इसी फार्म हाउस में धोनी अपने इन पेट्स को प्रशिक्षण भी देते हैं।