Connect with us

SPORTS

धोनी का 7 एकड़ में बना फार्म हाउस किसी फाइव स्टार होटल से नही है कम, जाने कैप्टन कूल के बारे में और देखें घर की तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनकी गिनती दुनिया के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों में होती है। भारतीय क्रिकेट में अद्वितीय योगदान के लिए याद रखे जाने वाले धोनी क्रिकेट के कारनामों के साथ ही अपने जीवनशैली के लिए भी मशहूर हैं।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित धोनी का फार्म हाउस सात एकड़ के बड़ा एरिया में फैला हुआ है। फार्म हाउस धोनी के बाहर और प्रकृति के प्रेम का प्रतिबिंब है और इसमें तमाम सुविधाएं हैं। फार्म हाउस में एक स्विमिंग पूल, एक निजी क्रिकेट पिच और एक जिम भी है, जिसका इस्तेमाल धोनी अपने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए करते हैं। इसके अलावा, फार्म हाउस में एक काफी बड़ा बगीचा है, जहाँ वे फूल, फल और सब्जियां उगाते हैं।

धोनी एक बाइक शोरूम के मालिक हैं, जहां यामाहा, डुकाटी और हार्ले-डेविडसन जैसे ब्रांडों के सुपरबाइक्स की एक श्रृंखला है। धोनी शुरू से ही बाइक के दीवाने रहे हैं और बाइक के लिए उनका प्यार जगजाहिर है। धोनी इन सबों के बावजूद साधारण जिंदगी जीने में भरोसा रखते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का यह शानदार फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई इससे आकर्षित हुए बगैर नहीं रह सकता। यह फार्म हाउस माही के हरमू रोड पर बने पहले मकान से मात्र 20 मिनट की ड्राइव पर स्थित है। इससे पहले माही ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी के छोटे-छोटे कमरों में व्यतीत किया है।