Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी को चढ़ा जैविक खेती का शौक, खुद ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, देखें वायरल हो रहा वीडियो…

Published

on

WhatsApp

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा जानवरों और प्रकृति के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। धोनी रांची स्थित फार्महाउस में एक जैविक फार्म शुरू कर इसे अलग लेवल पर ले गए हैं।

बता दें कि माही के जैविक खेती में अलग-अलग फसलें जैसे मक्का, दालें, गेहूं और सब्जियां आदि शामिल हैं। वह गायों, मुर्गियों और बकरियों व पशुपालन भी कर रहे हैं। धोनी ने अपने खेत के प्राकृतिक पारिस्थितिकी को कायम रखने के लिए खास ध्यान रखा है, और हानिकारक उ या कीटनाशकों के इस्तेमाल के बगैर खेती के जैविक तरीकों का इस्तेमाल करना तय किया है।

धोनी रसायन मुक्त उत्पाद कर पर्यावरण की बेहतरी में अपना योगदान दे रहे हैं। बता दें कि जैविक खेती प्राकृतिक स्त्रोत के संरक्षण व्एवं मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में सहायक होती है, जिससे यह एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुसार विकल्प बनता है। धोनी अपने गृहनगर के लोगों को रोजगार दे रहे हैं। यहां स्थानीय लोगों के लिए जीविकापार्जन का स्रोत बन गया है।

धोनी के फैंस और प्रशंसक उनके नए उद्यम से खूब प्रेरित हुए हैं और उन्होंने अपने खेतों और बगीचों में जैविक खेती करना शुरू कर दिया है। उनके खेती करने के तरीकों ने जैविक खेती को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है, और स्थानीय समुदाय एवं पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव जारी है। जानवरों और प्रकृति के प्रति धोनी के प्यार को देख लोग प्रेरित हो रहे हैं।