Connect with us

SPORTS

एमएस धोनी की प्यारी बेटी जीवा धोनी की खुबसूरत तस्वीरें देखिए, सोशल मीडिया पर फैंस देते हैं क्यूट रिएक्शन।

Published

on

WhatsApp

महेंद्र सिंह धोनी ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय देने की जरूरत नहीं है। धोनी की गिनती टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती हैं। धोनी मैदान पर अपने असाधारण कप्तानी प्रतिभा और शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

बता दें कि धोनी की प्यारी बेटी जीवा को फैंस खूब प्यार देते हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को झारखंड के रांची में हुआ था। वह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी की एकमात्र संतान हैं। जन्म के वक्त से ही जीवा अपने पापा की आंखों का तारा बन गई थी। 2019 आईपीएल सीज़न के वक्त ज़ीवा और धोनी की तस्वीरें खूब पसंद की गई थीं।

एक प्यारी सी बच्ची होने के साथ ही जीवा की क्रिकेट में भी खासी रुचि है। अक्सर जीवा के क्रिकेट खेलने और पिताजी के साथ अभ्यास करने के कई वीडियो साझा किए हैं। जीवा अपने पिता के लोकप्रिय “हेलीकॉप्टर शॉट” की कॉपी करती हुई नजर आ रही है।

एक इंटरव्यू में, धोनी ने कहा था कि ज़ीवा ने मुझे लाइफ में एक उद्देश्य दिया है, वह है उसके पापा बनना। उन्होंने यह भी शेयर किया कि उन्हें जीवा के संग वक्त गुजारना अच्छा लगता है और वे अक्सर एक फैमिली के रूप में साथ में छुट्टियों पर जाते हैं।