Connect with us

BIHAR

Bihar Burj Khalifa: बिहार में बनकर तैयार हुआ बुर्ज खलीफा जैसा बिल्डिंग, अभी जाने लोकेशन

Published

on

Bihar Burj Khalifa
WhatsApp

Candymanvlog नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से बिहार बुर्ज खलीफा की वीडियो शेयर की गई है। पता हो कि इस वीडियो को पांच दिन पहले अपलोड किया गया था और अब तक 17.7 मिलियन लोगों ने देखा है।

6 फुट की जगह पर पांच मंजिला इमारत

वायरल वीडियो में दिख रहा बिहार का बुर्ज खलीफा मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है. गन्नीपुर में छह फीट की जमीन पर एक पांच मंजिला मकान बनाया गया है, जिसे लोग पूरे दिन देखने आते हैं।

कुल मिलाकर, मुजफ्फरपुर जिले का यह घर एक आकर्षक स्थान बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हर दिन यहां हजारों लोग घर देखने आते हैं।

निर्माण में तीन वर्ष का समय

इस अद्भुत भवन को बनाने में तीन वर्ष लगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस इमारत में लोगों की जरूरत की सारी सुविधाएं हैं, जैसे बाथरूम, बैडरूम, किचन, आदि।

जानकारी के लिए बता दें कि यह घर दो भागों में बनाया गया है। जबकि पहले हिस्से में सिर्फ सीढ़ियां हैं, दूसरे हिस्से में पूरा मकान दिखाई देता है। मकान मालिक ने बताया कि इंजीनियर ने 2012 में घर का नक्शा बनाया था।

विश्वविख्यात बुर्ज खलीफा

आज से लगभग 30 साल पहले, जिस शहर में सिर्फ धूल उड़ती थी, आज पूरी दुनिया इसे जानती है। हम बात कर रहे हैं दुबई के बुर्ज खलीफा, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर व्यक्ति यहां घूमने का सपना देखता है।

जिन लोगों के पास अधिक धन है, वे बुर्ज खलीफा घूमने का सपना अवश्य पूरा करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड है। यही कारण है कि यदि आपको बिहार में बुर्ज खलीफा की इमारत देखने का अवसर मिले, तो आपको यहां घूमने जाना बिल्कुल ना भूले।