Connect with us

ENTERTAINMENT

MS Dhoni की पत्नी है बेहद खूबसूरत, अपनी छोटी फैमिली के साथ साधारण जीवन जीते है धोनी, देखें तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इंडियन टीम के लिए कई यादगार पारियाँ खेली है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के एक ऐसे खिलाड़ी है जिनकी लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। हालांकि अब ये खिलाड़ी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नजर नहीं आते हो किन्तु धोनी की वजह से ही लोगों को IPL का बेसब्री से इंतजार रहता है और वर्ष 2023 का होने वाला IPL महेंद्र सिंह धोनी के जीवन का आखिरी IPL हो सकता है।

आपको बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही धोनी अपने पूरे फैमिली के साथ बेहद साधारण जिंदगी व्यतीत करते हुए नजर आते हैं जिसमें वह अपनी खूबसूरत पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ काफी समय बिताते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की कैसे महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत के वक्त में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ में खूब समय बिताते हैं और उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं। धोनी जब भी मैदान में क्रिकेट खेलने आते हैं तब इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी जरूर नजर आती है। दरसल कि धोनी की पत्नी साक्षी सिंह पहले एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी।

हालांकि उनकी यह सच्चाई महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म में दिखाई गई थी कि कैसे अपनी पहली प्रेमिका के निधन के बाद धोनी पूरी तरह टूट कर बिखर गए थे और तभी उनकी जिंदगी में साक्षी सिंह धोनी ने एंट्री लिया था। साक्षी और धोनी की जोड़ी बहुत ही बेहतरीन तरीके से उनके बायोपिक फिल्म में दिखाई गई थी और जब इनकी शादी हुई थी तब सभी लोगों का यही कहना था कि ऐसा लगता है ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

इसके अलावा धोनी अपनी बेटी जीवा की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक है और इन दिनों ये अपनी बेटी जीवा की वजह से भी खूब चर्चा में रहते है।

बता दें कि धोनी की बेटी जीवा को बीते दिनों ही लियोनेल मेसी ने अपनी जर्सी तोहफे में दी थी जिसके कारण वह खूब सुर्खियां बटोर रही थी। हालांकि धोनी की बेटी जीवा भी अपने पिता का समर्थन करने मैदान में हमेशा पहुंचती रहती है जहां लोगों को उनकी मासूमियत खूब पसंद आती है। अभी हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी के आखरी IPL सीजन का इंतजार है जो इस साल होने वाला है जिसमें एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ में नजर आने वाले हैं।