Connect with us

SPORTS

द ग्रेट खली की पत्नी है काफी खूबसूरत, खली की कामयाबी के पीछे उनके पत्नी का है बड़ा हाथ, देखिए खली के पत्नी की तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

रेसलिंग की दुनिया में विश्व पटल पर भारत की कामयाबी का लोहा मनवा चुके दिग्गज रेसलर द ग्रेट खली के नाम से हर कोई वाकिफ है। जॉन सीना, केन और अंडरटेकर जैसे दिग्गज रेसलर्स को धूल चटाने वाले खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है ये हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के रहने वाले हैं। खली अब राजनीति की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं।

खली भारत के पहले ऐसे रेसलर है जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में वर्ल्ड हैवीवेट का टाइटल जीता है। द ग्रेट खली की पत्नी काफी खूबसूरत है। उन्होंने हरमिंदर कौर से वर्ष 2002 में शादी रचाई थी जो पंजाब के जालंधर की रहने वाली है।

बता दें कि खली की पत्नी हरमिंदर कौर ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर चुकी है। शादी करने के कुछ साल बाद ही खली ने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही सफल पहलवान बन गए। खली की एक छोटी सी प्यारी बेटी अवलीन राणा है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था।

खली कहते हैं कि उनकी पत्नी काफी रोमांटिक है और अक्सर अपनी पत्नी को सरप्राइज देते रहते हैं। मौका मिलते ही वह अपनी पत्नी के लिए पार्टी का प्लान करते हैं। खली ने एक बार कहा था कि वह रोजाना 5 किलो तक चिकन खाते हैं। जब छुट्टी एंजॉय कर रहे होते हैं तब 50-60 भटूरे खा जाते हैं। वह अंडा करी और चिकन करी खाना खूब पसंद करते हैं।