Connect with us

BIHAR

24 घंटे बाद से बिहार के तापमान में होने लगेगी वृद्धि, जानिए कितना डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Published

on

WhatsApp

हाल ही में दिल्ली और राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव का असर बिहार पर भी दिख रहा है। फाल्गुन महीने में जहां हल्की सर्दी का अहसास होता था वहीं इस बार मौसम काफी बदल गया है। इस बार तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

पटना: बिहार में तीव्र गति से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं बुधवार को दिन में लोगों को काफी गर्मी का अहसास हुआ। जिसके बाद गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। पछुआ के कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री उपर चढ़ने के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटों के बाद पटना का तापमान 40 डिग्री होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और राजस्थान के नजदीकी क्षेत्र में परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 5.8 किमी उपर विकसित होने के कारण वहां के तापमान पर असर पड़ेगा। दिन एवं रात के तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी। इसके साथ प्रदेश में पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा का प्रवाह होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सिवान में दर्ज किया गया जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में भी अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर में तापमान 36 डिग्री और 20.5 डिग्री रहा। मजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सुपौल का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस से 20.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।