Connect with us

BIHAR

2022 के आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे बिहार के यह छह बेहतरीन क्रिकेटर

Published

on

WhatsApp

2022 के आईपीएल के लिए होने ऑक्शन में बिहार के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। बिहार क्रिकेट संघ खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से काफी खुश है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बिहार के क्रिकेटर्स की अब दुनिया भर में मांग बढ़ेगी। साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को नेशनल टीम में भी खेलने का मौका मिलेगा।

आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में बिहार के खिलाड़ी अनुज राज, अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा और अनुनय सिंह को शामिल किया गया है। अनुज राज बिहार के सीवान के रहने वाले हैं। 2022 के आईपीएल के ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होना है। इसमें 590 क्रिकेटर पर बोली लगेगी, जिनमें से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस सीजन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद दो नई टीमें शामिल की गई हैं। आईपीएल नीलामी में सभी 10 टीमों के मालिक हिस्सा लेंगे।

बिहार के छह खिलाड़ी आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन सूची में शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में सीवान के अनुज राज, अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा, अनुनय सिंह शामिल हैं।

बीसीसीआई द्वारा इस निलामी का आयोजन करवाता है। इस ऑक्शन में एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है। जो फ्रेंचाइजी सबसे बड़ी बोली लगाएगी खिलाड़ी उसका होगा और वह खिलाड़ी उस टीम के साथ खेलेगी। बोली नहीं लगने से खिलाड़ी अनसोल्ड हो जाता है। किसी भी टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते है उससे अधिक नहीं। आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच होता है। बीसीसीआई द्वारा तय किया जाता है कि आईपीएल के ऑक्शन के लिए कितना बेस प्राइस तय किया जाए। जबकि 10 साल में फुल नीलामी होती है और हर साल मिनी नीलामी होती है। टीम अपने खिलाड़ी खरीदने के लिए 80 करोड़ तक खर्च कर सकती है उससे अधिक नहीं।