Connect with us

BIHAR

11 फरवरी को शुरू होगा मुंगेर रेल सह सड़क पुल, नीतीश कुमार और नितीन गडकरी द्वारा होगा लोकार्पण

Published

on

WhatsApp

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 11 फरवरी को मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण किया जाएगा। यह जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार के दिन दी। इस पुल से होकर आवागमन शुरू होने से मुंगेर और बेगूसराय जिले के लोगों को सीधा लाभ होगा। साथ ही खगड़िया, सहरसा, भागलपुर के साथ अन्य जिले के लोगों को भी आने जाने में सुविधा होगी।वहीं बेगूसराय से देवघर तक का सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस परियोजना में टोपो लैंड के मुआवजे का पेंच था। राज्‍य सरकार द्वारा निर्माण में टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के निर्णय के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। साथ ही शेष बचे कार्य को निश्चित समय में पूरा करने का लक्ष्य है। इस पुल का एप्रोच बनाने के लिए करीब 57 करोड़ रुपया राज्‍य सरकार द्वारा दिया गया है।

इसके निर्माण के बाद मुंगेर जिले से बेगूसराय जाने में काफी सुविधा होगी जिसे एनएच-31 से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में राजेन्‍द्र सेतु को भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है, जिसके कारण वाहनों को मुंगेर से बेगूसराय जाने के लिए भागलपुर से नवगछिया होते हुए जाना पड़ रहा था। इस पुल से आवाजाही शुरू होने के बाद विक्रमशिला सेतु पर दबाव कम होगा। इस पुल का शिलान्यास तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 2003 में किया गया था।