Connect with us

BIHAR

1 कप चाय के लिए अक्षरा सिंह ने जानें कितना किया भुगतान, पटना में ग्रेजुएट चाय वाली से की मुलाकात

Published

on

WhatsApp

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। अक्षरा सिंह एक मल्टी टेंलेंटेड हीरोइन हैं। अक्षरा सिंह एक शानदार अभिनेत्री के साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। विगत दिनों ही अक्षरा सिंह पटना को आई और वहां उन्होंने मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता से भेट की। प्रियंका द्वारा लिए गए जीवन के सही फैसले पर अक्षरा सिंह ने उनकी तारीफ की।

अक्षरा सिंह द्वारा प्रियंका के काम की काफी सराहना की और उन्होंने एक कप चाय पर 2100 रुपए का भुगतान किया। लेकिन प्रियंका ने उस पैसे को लेने से इंकार कर दिया। अक्षरा सिंह प्रियंका के हाथों की बनी चाय की चुस्की लेते बातचीत की ओर प्रियंका की तारीफ भी हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिला हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। उन्होंने अन्य लड़कियों को मुसीबतों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया। वहीं, प्रियंका के लिए अक्षरा सिंह का वहां पहुंचना काफी आश्चर्य की बात थी। उनके आने के वजह से उन्हें काफी अच्छा लगा।

ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। वह कई प्रकार की चाय बनाते हैं और वह लोगों को काफी पसंद भी आता है। इन चाय की न्यूनतम कीमत प्रति कप दस रुपए है और अधिकतम तीस रुपए है। उन्होंने बीएचयू से इकोनॉमिक्स फील्ड से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एमबीए चाय वाले की तरह ही ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से चाय के स्टार्टअप के बारे में विचार किया। उनका यह स्टार्टअप कामयाब रहा और उन्होंने आज पूरे देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।