Connect with us

BIHAR

स्वास्थ्य विभाग में 8000 पदों पर की जाएगी बहाली साथ ही 12 जिलों में +2 कन्या उच्च विद्यालय का होगा निर्माण

Published

on

WhatsApp

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी बीच सरकार की ओर से आठ हजार से अधिक पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार के दिन सीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरकार की ओर से बहाली से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आज की बैठक में कुल 16 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए अन्य 62 करोड़ की राशि को मंजूर किया गया है। यह राशि आकस्मिकता निधि से ली जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल की ओर से बिहार में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए बिहार आपदा प्रबंधन सेवा शर्त नियमावली 2022 को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत सहायक, उप और आपदा प्रबंधन अफसरों के पद का सृजन किया जाएगा। इन पदों पर बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के मार्फत होगी।

एटी एंड सी लास की भरपाई के लिए मंत्रिमंडल की ओर से बिहार की दोनों बिजली वितरण कंपनी को 3183 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। यह राशि रिजर्व बैंक से सीधे एनटीपीसी के खाते में भेजी जाएगी। बिहार के 12 जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस 2 आवासीय विद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल की ओर से 556.23 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। इन 12 जिलों में कैमूर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, सिवान, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, शेखपुरा, गोपालगंज, बेगूसराय, भोजपुर और बक्सर जिला शामिल है।