Connect with us

BIHAR

सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया कॉरिडोर का होगा निर्माण, मंत्री नितिन नवीन का ऐलान

Published

on

WhatsApp

श्रावणी मेले की शुरुआत इस महीने से शुरू होने वाली है। इसी बीच कांवरियों के लिए खुशखबरी है। काफी जल्द ही 84 किमी लंबी कांवरिया कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा दी गई है। इसके लिए विभाग द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके लिए मंजूरी मिलनी बाकी है। गुरुवार के दिन भागलपुर जिले में पथ निर्माण मंत्री द्वारा कच्चे कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। इसी दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले की शुरुआत होने से पूर्व कच्चे कांवरिया पथ पर गंगा नदी का बालू को बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव होगा जिससे कांवरियों को पैदल चलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पथ की निगरानी के लिए नौ जोन बनाए गए हैं और कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मंत्री ने बताया कि 15 दिनों में सुल्तानगंज-अगुवानीघाट पुल के गिरने की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। एनआईटी के विशशज्ञों द्वारा तीनों आईआईटी की रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें दोषी करार होने पर एसपी सिंगला को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। मंत्री ने भागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की।

गुरुवार के दिन मंत्री नितिन नवीन द्वारा मुंगेर में कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर कार्यधीन बोल्डर पिचिंग कार्य का सर्वे किया गया। उनसे पुल निर्माण में गड़बड़ी से संबंधित सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी पूरी जानकारी मिली है। निर्माण एजेंसी द्वारा गड़बड़ी हुई है तो उसका सत्यापन कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल के लिए वे कांवरिया पथ का निरीक्षण करने आए हैं। श्रावणी मेला में संभावित जनसैलाब में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इससे यह पथ सुगम हो सकेगा।