Connect with us

MOTIVATIONAL

सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ बस चालक बनी गोरखपुर की एक लड़की, साथ ही बनी नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर। जानिए पूरी कहानी…..

Published

on

WhatsApp

गोरखपुर की एक लड़की, पूजा प्रजापति इलेक्ट्रिक बस चलाकर चर्चे में आ गई। वे लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक भी कर रही है। नगर निगम ने उन्हें स्वच्‍छ सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेस्डर चुना है।

गोरखपुर

गोरखपुर की इलेक्ट्रिक बस चालक पूजा प्रजापति काफी चर्चे में है। वे नए साल में शहर के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगी और साथ ही कार्यों की जानकारी देंगी। नगर निगम ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बना दिया लेकिन उन्होंने सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ चालक बनना पसंद किया।

महिलाओं के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र की मांग कर रही गोरखपुर की पूजा प्रजापति

पूजा ने बताया कि उनके पास वाहनों के तकनीक को लेकर काफी जानकारी है। वे नोएडा में ट्रकों की रेस लगाया करती है। उन्हें जब पता चला कि गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू होगी तो वे वहां आ गई। विभाग ने उसका चयन सुपरवाइजर के रूप में किया लेकिन वे चालक बनना पसंद किया। इलेक्ट्रिक बस में भी लड़कियों को लेकर रोजगार के काफी अवसर हैं, लेकिन वे संकोच करती हैं। सरकार भी लड़कियों के आत्मनिर्भर बनने में सहयोग कर रही है।

नए साल में कर रही शहर के लोगों को जागरूक

पूजा प्रजापति गोरखपुर में खोराबार के डिबिया की रहने वाली हैं। वे गोरखपुर में लड़कियों के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र की मांग कर रही है जिससे वे भी आत्मनिर्भर बन सके। पूजा एक हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। वे चंद्रकांति रमावती देवी पीजी कॉलेज से राजनीति विज्ञान विषय से एमए की पढ़ाई कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने की सराहना

पूजा के कार्यों के बारे में जानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी सराहना की। 29 दिसंबर को इलेक्ट्रिक बस के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पूजा की बस में ही बैठे थे। साथ ही पहली बस चालक बनने पर बधाई भी दी थी।