Connect with us

BIHAR

सीवान की रजनी राय ने मारी बाजी, बिहार कबड्डी टीम में हुई चयनित, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

Published

on

WhatsApp

बिहार के युवाओं में भी काफी हुनर है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सीवान की रजनी राय ने। दरअसल रजनी राय ने अपने प्रदर्शन से बिहार कबड्डी टीम में अपनी जगह बनाई। इसके पश्चात वह प्रथम बार अपने घर पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात वह अपने पैतृक गांव जीरादेई के शंकरपुर पहुंची। यहां ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी की और माला पहनाकर उनको पूरे गांव में भ्रमण कराया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रजनी राय के लिए यहां सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था।

रजनी राय का बिहार कबड्डी टीम में चयन होने पर सीवान की सांसद कविता सिंह ने बढ़ाई दी और कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। रजनी राय ने अपने जीवन के विभिन्न चुनौतियों को पार कर इस स्थान पर पहुंची हैं और बिहार कबड्डी टीम में चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से महिला खिलाड़ियों का निकलना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें समाज की विभिन्न चुनौतियों और कुरीतियों का सामना करना पड़ता है जिसके पश्चात वो अपने मुकाम तक पहुंच पाती हैं। रजनी ने इस उपलब्धि को हासिल कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

वहीं जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि भारतीय परंपरा में कबड्डी का खेल एक अलग पहचान रखता है। कबड्डी का खेल पुराने खेलों में एक है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीवान जिले में कबड्डी के विकास के लिए जरूरी कार्यों में हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले की बेटी रजनी राय राष्ट्रीय खेल में नाम रौशन कर रही है।

रजनी राय सीवान के जीरादेई प्रखंड के शंकरपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता परमेश्वर राय है। दरअसल पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 48वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रजनी ने अपनी बेहतर प्रदर्शन से बिहार कबड्डी टीम में अपनी जगह बनाई। सीवान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव और शिक्षक मनोरंजन सिंह कहते हैं कि साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजनी के लिए संसाधन की उपलब्धता बेहद चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद रजनी ने अपनी परिश्रम और प्रयास से इस मुकाम को हासिल किया।