Connect with us

TECH

सभी विदेशी ब्रांड्स को पीछे छोड़ इंडिया की नंबर 1 suv बनी यह कार, महीने में हुई हजारों यूनिट्स की बिक्री

Published

on

WhatsApp

सभी विदेशी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ यह कार वर्तमान समय में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। वहीं SUV सेगमेंट में नंबर 1 कार है। नेक्सॉन के बाद दूसरे नंबर पर ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी है। इसने क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए एसयूवी सेगमेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इसके अलावा तीसरे नंबर पर ह्यूंदै की ही क्रेटा एसयूवी रही।

टाटा मोटर्स ने बीते कुछ समय में एक कार बनाने वाले ब्रैंड के तौर पर काफी तरक्की की है। टाटा की कई कारें इन दिनों मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुई हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ टाटा पंच, टाटा अल्ट्रॉज या टाटा नेक्सन सभी ने मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। एसयूवी सेगमेंट में इस कार ने बाकी ब्रैंड्स के लिए बड़ी चुनौती पेश की है। सभी एसयूवी कारों को पीछे छोड़ नेक्सन फिर से नंबर 1 बनकर फिर से चर्चे में आ गई है।

टाटा नेक्सॉन ने सभी विदेशी ब्रैंड्स की कारों को पीछे छोड़कर यह कार वर्तमान समय में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 5वें स्थान पर आ गई है। वहीं SUV सेगमेंट में नंबर 1 कार है। नेक्सॉन के बाद दूसरे नंबर पर रही ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी है। हुंडई वेन्यू ने क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए एसयूवी सेगमेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इसके अलावा तीसरे नंबर पर ह्यूंदै की ही क्रेटा एसयूवी रही।

फरवरी 2022 में टाटा नेक्सॉन एसयूवी की कुल 12,259 यूनिट्स की बिक्री हुई जो फरवरी 2021 के तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2021 में नेक्सन की 7,929 यूनिट्स बेची गई थीं। इस बार नेक्सॉन की कुल 4,330 यूनिट्स ज्यादा की बिक्री हुई है। टाटा की यह कार लॉन्च होने के बाद से ही लोगों की फेवरेट रही है और लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है।