Connect with us

BIHAR

लोहरदगा से वाराणसी तक किया जाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण, झारखंड के इन 6 जिलों को प्राप्त होगा इसका लाभ

Published

on

WhatsApp

पांच पैकेज में झारखंड से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दो हिस्से का निर्माण झारखंड में किया जाएगा। इस निर्माण पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। फोरलेन की इस सड़क को रांची के बीजूपाड़ा-लोहरदगा के कुड़ू, लातेहार, पलामू और गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। केंद्र के साथ–साथ राज्य सरकार के द्वारा विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। झारखंड राज्य में दो एक्सप्रेसवे परियोजना के साथ तीसरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर योजना बनाई गई है। यह योजना बिहार राज्य से जुड़ी हुई है।

वहीं झारखंड के चार जिलों को बुलेट ट्रेन परियोजना में शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से लोहरदगा इकोनॉमिक कॉरिडोर के जिन के लिए कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण को लेकर जल्द ही स्वीकृति दे दी जाएगी। हाल ही में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा एक बयान दिया गया था। इस बयान में लोहरदगा के कुडू से वाराणसी के विंढमगंज तक इकोनॉमिक कॉरिडोर के बारे में बातचीत की गई। पांच पैकेज में इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो हिस्सों को झारखंड में निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

फोरलेन के रूप में इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क को रांची के बीजूपाड़ा-लोहरदगा के कुड़ू, लातेहार, पलामू व गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। इस सड़क की लंबाई 202 किलोमीटर होगी वहीं झारखंड में इसकी लंबाई लगभग 90 किलोमीटर होगी।