Connect with us

BIHAR

राजगीर में 16 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण, पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधाएं

Published

on

WhatsApp

बिहार में स्थित राजगीर की प्राकृतिक सौंदर्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसीलिए यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं पर कार्य जारी हैं। खबर के अनुसार अब अब राजगीर के विश्व शांति स्तूप और रोप–वे के नजदीक पर्यटकों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहां आने वाले सभी पर्यटकों के लिए इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण किया जा रहा है।

राजगीर में दोनों रोप-वे के बेस स्टेशन के पास इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण किया जा रहा। इस इंटीग्रेटेड भवन में एक ही स्थान पर पर्यटकों को शॉपिंग के साथ भोजन को सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इंटीग्रेटेड भवन में पर्यटकों के लिए दुकानें, रेस्टुरेंट, फूड कोर्ट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही लिफ्ट, महिला और पुरुष शौचालय, पार्किंग और रैंप जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी।

पर्यटन के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि राजगीर में स्थित विश्व शांति स्तूप एक महत्वूपर्ण अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा शांति स्तूप के नजदीक कई पर्यटकीय संरचनाओं का निर्माण किया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा हेतु नयी रोप–वे का अधिष्ठापन किया गया है जिसकी लागत 20 करोड़ 18 लाख है।

राजगीर रोप–वे के नजदीक इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं 16.83 करोड़ रूपए की नई योजना को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। वहां के नजदीकी क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस भवन में पर्यटकों को कई सुविधाएं दी जाएगी जिसमें शापिंग से लेकर खान–पान की व्यवस्था होगी।

पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्व शांति स्तूप पर रज्जुमार्ग एवं उसके नजदीक सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटक के सुविधाओं के लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा 16 करोड़ 38 लाख की लागत से नयी योजना पर स्वीकृति दे दी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के अंतर्गत वन प्रमण्डल पदाधिकारी, नालंदा के माध्यम से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस निमित पर्यटन विभाग की ओर से आवश्यक राशि वन प्रमण्डल पदाधिकारी, नालंदा को विमुक्त करने की स्वीकृति दी जा चुकी है।