Connect with us

BIHAR

राजगीर में पटना के 2 नए शेर लाये गए, अब पटना चिड़ियाघर के बाघ दहाड़ से गूंजेगी राजगीर की जू सफारी।

Published

on

WhatsApp

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से राजगीर जू सफारी की शुरुआत की गई। हाल ही में पटना जू के मगध और बिक्रम नामक दो बाघ को राजगीर जू सफारी में भेजा जाएगा। दरअसल पटना जू में संगीता नामक बाघिन द्वारा मई महीने में चार शावकों को जन्म दिया जिसके नाम
मगध, बिक्रम, केसरी और रानी रखा गया है। इस बात की जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है। नवंबर महीने में ये वयस्क हो जाएंगे जिसके पश्चात मगध और विक्रम को राजगीर जू सफारी भेज दिया जाएगा। वर्तमान समय में पटना जू में कुल बाघों को संख्या नौ है।

बाघ की जगह पर राजगीर जू सफारी से एक शेर को पटना जू में लाने पर विचार–विमर्श किया जा रहा है। यह जू सफारी लगभग 191.12 हेक्टेयर भूमि में विकसित है। फिलहाल के लिए इसमें शेर, बाघ, भालू, हिरण के साथ 70 से अधिक जानवर देखने को मिलते हैं। इसमें से हिरण और सांभर की संख्या सबसे अधिक है। पटना जू से दो बाघों को राजगीर जू सफारी में भेजा जाएगा जिसके पश्चात पटना जू में बाघों की संख्या घटकर पांच हो जाएगी। इसके बाद जानवरों की संख्या 72 से अधिक हो जाएगी। इसके अलावा 10 और जानवरों को लाने के लिए योजना बनाई जा रही है।

राजगीर जू सफारी में बाघों के रखने की क्षमता पांच है। वर्तमान में राजगीर जू सफारी में दो बाघ और एक बाघिन है। पटना जू से मगध और विक्रम नामक बाघ जाने के बाद वहां बाघों की संख्या पांच हो जाएगी। राजगीर जू सफारी में बाघ सफारी 20.50 हेक्टेयर में फैला है। एक बार में एक बाघ को सफारी में छोड़ा जाता है। इसी तरह हमेशा बदल-बदल के सफारी बाघ को छोड़ा जाता है। इसके लिए बाघ के केज के पास कर्मियों को तैनात किया गया है।