Connect with us

NATIONAL

रतन टाटा द्वारा एयर इंडिया से सफर करने वाले यात्रियों को किया गया वेलकम, दिया टाटा का भरोसा

Published

on

WhatsApp

एयर इंडिया की हुई नीलामी में टाटा ग्रुप ने बोली जीती और लगभग 69 सालों के बाद पिछले सप्ताह ही एअर इंडिया को टाटा ग्रुप को सौंप दिया गया था। एयर इंडिया की कमान टाटा ग्रुप को सौंपने के बाद टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया को बेहतर बनाने का भी काम शुरू दिया। एअर इंडिया के नए मालिक सबसे पहले ऑन टाइम परफॉर्मेंस को सुधारने को लेकर काम कर रहे हैं।

एयर इंडिया की कमान टाटा ग्रुप के हाथों में आने के बाद एअर इंडिया के यात्रियों को कई बदलाव देखने को मिलने लगे हैं। टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा जी स्वयं एयर इंडिया के सवारियों का स्वागत कर रहे हैं। हाल ही में प्राइवेट हुई एयर इंडिया ने रतन टाटा के संदेश का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है।

एयर इंडिया ने बुधवार को ट्विटर पर रतन टाटा के संदेश वला क्लिप शेयर किया जो कि 18 सेकंड का है। टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस संदेश में यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। वे लोगों को भरोसा देते हुए कह रहे हैं कि एयर इंडिया को मिलकर सबसे पसंदीदा एयरलाइन बनाया जाएगा। शेयर की गई क्लिप में रतन टाटा ने कहा कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए कस्टमर्स का स्वागत करता है। हम एयर इंडिया को यात्रियों के कंफर्ट और सर्विस के हिसाब से सबसे पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

पिछले सप्ताह गुरुवार के दिन भारत सरकार ने टाटा ग्रुप को एअर इंडिया की भागदौड़ सौंप दी। इस तरह एअर इंडिया 69 साल बाद वापस अपने पुराने मालिक के पास लौट आई। पिछले साल अक्टूबर में हुई नीलामी में टाटा समूह ने 18 हजार करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर एअर इंडिया को अपने नाम किया। टाटा ग्रुप को सौंपने की प्रक्रिया से पहले की औपचारिकताएं निपटाने में कुछ समय लगा।

एअर इंडिया को टाटा ग्रुप के हाथों में सौंपने के पहले दिन से ही सर्विसेज में बदलाव होने लगे। टाटा समूह ने बार-बार कहा है कि उसका सबसे पहला ध्यान एअर इंडिया के ऑन टाइम परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर होगा। इसके अलावा टाटा ग्रुप यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर काम करेगा। टाटा ग्रुप ने पहले दिन से ही इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। पहले दिन चार उड़ानों पर इनहैंस्ड मील सर्विस पेश करने के साथ इसकी शुरुआत की गई। टाटा ग्रुप द्वारा धीरे-धीरे सभी उड़ानों पर यह सर्विस शुरू किया जाएगा।