Connect with us

MOTIVATIONAL

रतन टाटा के अदाओं का कायल है लोग, इस्तग्राम पर शेयर की अपनी कुछ पुरानी यादें

Published

on

WhatsApp

किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं की सफलता के बुलंदियों पर पहुंच कर अपने जुड़े याद को इकट्ठे करके रखे। उस याद से प्यार करे जिसने उसे जिंदगी के हर अनुभव का अहसास कराया। ऐसे ही हैं भारत के उद्योगपति रतन टाटा। रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे और 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने पद छोड़ा। फिलहाल वे टाटा ग्रुप के चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

रतन टाटा ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर खुशी से लोगों के बीच अपनी कहानियों को साझा करने आए हैं। रतन टाटा ने अपने पालतू कुत्ते, टिटो के साथ एक तस्वीर पोस्ट किये थे। इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद किया। यह तस्वीर लॉस एंजिल्स की है जब वे 25 साल के थे। कई लोग उनके इस तस्वीर पर कहा कि वे एक हॉलीवुड स्टार दिख रहे।वे अमेरिका में पढ़ा करते थे और 1962 में भारत आ गए।

उनके एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर उन्हें छोटू कहकर शुभकामनाएं दी। इस प्रतिक्रिया पर यूजर्स उस प्रशंसक पर भड़क उठे और ट्रॉल करने लगे। जब रतन टाटा को इस बारे में जानकारी हुई तब उन्होंने उनका समर्थन किया। वह यूजर्स को उनके साथ अच्छे से पेश आने की बात कहीं। रतन टाटा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है।

केरल के मल्लापुरम में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मृत्यु कर दी थी। कुछ लोगों ने गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाया था जिसके बाद अनानास मुंह में फटा। अपने आप को बचाने के लिए गर्भवती हथिनी तीन दिनों तक वेलियार नदीं में खड़ी रही। इस घटना ने मानवता से लोगों को भरोसा उठा दिया।उद्योगपति रतन टाटा भावुक हुए थे और उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी थी।

रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्कूल के दिनों की यादें ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें डाली थी जिसपर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होने इंस्टाग्राम पर अपने गुरु जेआरडी टाटा के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर से उन्होंने उनकी 117वीं जयंती पर उन्हेें याद किया था। रतन टाटा की सादगी और पुराने लोगों को ना भूलने वाली अदा हर किसी को पसंद है।