Connect with us

BIHAR

मैट्रिक और इंटर पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, जाने कब से होगी 30 हजार कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति

Published

on

WhatsApp

बिहार में शीघ्र ही 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य बिहार सरकार और केंद्र की महिलाओं के सुरक्षा, शिक्षा, और उनके आर्थिक विकास के लिय चलाई जा रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। वहीं बिहार के समाज कल्याण विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद मंजूरी मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

हालांकि फिलहाल पूरा प्रस्ताव सामने नहीं आया है। परन्तु जानकारी के अनुसार मैट्रिक अथवा इंटर पास महिलाओं को इसके लिए नियुक्त किया जाएगा। इसकी नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। इन महिला कोऑर्डिटनेटरों को मानदेय भी दिया जाएगा। काम की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

पंचायत स्तर पर ही महिलाओं को कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। टोला सेवकों के तर्ज पर ही ये महिला कोऑर्डिनेटर काम करेंगी। सभी नियुक्त महिलाएं पंचायतों में जाकर गांव की महिलाओं को चल रही योजनाओं की जानकारी देंगी और मदद पहुचाएंगीं।

बिहार में कुल 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति होगी। ये सभी महिलाओं को शिक्षा संवर्धन, आर्थिक उन्नयन के साथ न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेगी। इसके साथ ही ये महिला कोऑर्डिनेटर गांव में बाल विवाह के रोकथाम, महिला को शिक्षा उपलब्ध कराना, स्कूल नहीं जाने पर लड़कियों के माता पिता से मिलकर काउंसिलिंग कर स्कूल पहुंचाने का भी कार्य करेंगी।

खबर के अनुसार ये महिला कोऑर्डिनेटर उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेंगी। साथ ही राशन कार्ड बनाने, आधार, बैंक अकाउंट खुलवाने और आंगनबाड़ी योजनाओं को प्रचार करने में भी मदद करेंगी।