Connect with us

BIHAR

मुजफ्फरपुर से दिल्ली–मुंबई के लिए वंदे भारत का होगा परिचालन, 14 से 16 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

Published

on

WhatsApp

दिल्ली और मुंबई आदि जैसे महानगरों के लिए उत्तर बिहार से भी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे में कुल दस वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इनमें से दो ट्रेनों को उत्तर बिहार से चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की योजना सोनपुर रेल मंडल के बरौनी और समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से है। ये दोनों ट्रेनों को मुजफ्फरपुर से होकर गुजारा जाएगा। यात्री करीब 14 से 16 घंटों में उत्तर बिहार से दिल्ली तक पहुंच सकते हैं। इसकी वजह उत्तर बिहार से सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत है। फिलहाल उत्तर बिहार से दिल्ली तक की सफर में 18 से बीस घंटे का समय लगता है। वहीं इसके लिए रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण और मेटेनेंस कार्य पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।

इनके रास्ते में आने वाले पुल की लाइन को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा। मध्य रेलवे से दस वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर प्रस्ताव की जानकारी सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने दी है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से दिल्ली और मुंबई के लिए है और इसके साथ ही इसके लिए सिंगल लाइन को तेजी से डबल किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मेमू रैक का उपयोग वंदे भारत एक्सप्रेस में किया जाएगा। वर्तमान समय में स्थानीय स्तर पर पैसेंजर ट्रेन के साथ ही महानगरों में मेट्रो ट्रेन में इस मेमू रैक का उपयोग किया जाता है। मेमू रैक में अलग से इंजन की जरूरत नहीं होती है।

इन ट्रेनों में ओएचई के माध्यम से तीन जगहों पर बिजली की आपूर्ति की जाती है जिससे ट्रेन आसानी से रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन दोनों साइड से चलती है। आने वाले कुछ समय में रेलवे में अधिक से अधिक मेमू रैक के इस्तेमाल के लिए तैयारी की जा रही है। इस बात की जानकारी रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से संबंधित जानकारी
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार द्वारा दी गई है। लेकिन रेलवे की ओर से इसकी मंजूरी नहीं दी गई है। रेलवे की ओर से मंजूरी प्राप्त होते ही वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा।