Connect with us

BIHAR

महिंद्रा कम्पनी अपने द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को विश्व स्तर पर किया जाएगा लॉन्च, जानें आनंद महिंद्रा की योजना

Published

on

WhatsApp

विगत दिन ही भारतीय बाजार हेतु महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी द्वारा पांच इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया गया है। कंपनी द्वारा 8 ईवी के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया गया है। पेश की गई इन पांच इलेक्ट्रिक वाहनों में XUV.e8, XUV.e9 और BE.05, BE.07 और BE.09 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।

मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर इन सभी पांच एसयूवी का निर्माण किया जाएगा जिसे फॉक्सवैगन एमईबी प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक एसयूवी की अपनी अनूठी प्रोफ़ाइल होती है। इन इलेक्ट्रिक कारों के केबिन में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। प्रत्येक मॉडल अपने–अपने सेगमेंट में पहचान बना सकती है।

राष्ट्रीय बाजारों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए भी महिंद्रा कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण किया जाएगा। कम्पनी के अनुसार इन प्रोडक्ट्स को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी वजह से महिंद्रा ईवी सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल हो जाएगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की जानकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा द्वारा दी गई है।

मॉडल की XUV.e रेंज पहले बिक्री पर जाएगी। वर्ष 2024 के दिसंबर महीने में XUV.e8 आने वाली है। वहीं वर्ष 2025 के अक्टूबर महीने में BE मॉडल का पहली यूनिट आयेगी। BE रेंज की शुरुआत BE.05 कूप-एसयूवी है। इस पर कार्य की शुरुआत वर्ष 2025 के अक्टूबर महीने में की जाएगी। Mahindra कंपनी द्वारा अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि नहीं ये कॉन्सेप्ट ईवी नहीं है। इनमें से तीन डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज पर हैं और दो जल्द ही विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।