Connect with us

BIHAR

मरंगा में स्थांतरित होगा बस स्टैंड, सिक्स लेन सड़क निर्माण से लोगों को राहत मिलने के आसार

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य के पूर्णिया जिले के मध्य में बस स्टैंड स्थित है जो कि जाम लगने का एक मुख्य कारण है। इसके निवारण के लिए उस बस स्टैंड को काफी जल्द मरंगा में स्थांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए बियाडा में साढ़े सात एकड़ भूमि की प्राप्ति हो गई है। बस स्टैंड स्थांतरित होने से लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं फोर्ड कंपनी चौक से मरंगा तक सिक्स लेन रोड से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट और एनजीटी के साथ सभी पंचायत में स्थापित लाइब्रेरी का नियमित संचालन को प्राथमिकता दिया जाएगा। साथ ही शहर को सुंदर बनाने की कोशिश की जाएगी। इसकी जानकारी बुधवार को डीएम सुहर्ष भगत द्वारा दी गई। उनके द्वारा स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइट, डिवाइडर जैसी हर व्यवस्था का सर्वे किया जाएगा। आबादी बढ़ने की वजह से ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत नाला उड़ाही का कार्य किया जा रहा है। नाला ब्लाकेज को भी हटाया जाएगा।

वहां के 46 वार्डों में जल जमाव की समस्या, उसकी वजह और समाधान पर बातचीत किया गया। डीएम द्वारा नालों की सफाई कर इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति आने पर पम्पिंग सेट लगाने का भी निर्देश दिया गया। प्रथम दिन ही पूर्णिया डेल्टा रैंकिंग में हेल्थ और न्यूट्रीशन में देश में प्रथम स्थान पर रहा। पांच आकांक्षी जिलों में पूर्णिया पहले स्थान, हरियाणा का मेवात दूसरे, झारखंड का खूंटी तीसरे, मणिपुर का चंदेल चौथे और रामगढ़ पांचवें स्थान पर रहा।

अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्णिया जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा। डीएम द्वारा 75 पोखर का निर्माण होने के साथ जीर्णोद्धार संबंधित जानकारी दी गई। सरोवर के निर्माण का 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं शहर में जाम लगने की समस्या के निवारण के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अतिक्रमण को दूर करने के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। जलजमाव और जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस सभी प्रयासों से वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।