Connect with us

BIHAR

मधुबनी के लोहट में होगा बिहार के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट का निर्माण, मिली ज़मीन

Published

on

WhatsApp

मधुबनी: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, चानपुरा बसैठ में किया गया। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन द्वारा मेगा एग्री एक्स्पो के तीसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। उन्होंने कहा कि मधुबनी के लोहट में बिहार का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट का निर्माण होगा। इस कार्य के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पूर्णिया, आरा, गोपालगंज, परवता सहित चार इथेनॉल प्लांट का निर्माण किया गया।

मिथिला में विकास और उद्योग के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य जारी हैं। दरभंगा में अशोक पेपर मिल और पंडोल में सूत मिल के मामले को सुलझाया जा रहा है। उद्योग विभाग के 1600 करोड़ के बजट में 19 लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा। वहीं मेगा टेक्सटाइल हेतु 1700 हेक्टेयर जमीन की खोज जारी है। एसके चौधरी शिक्षान्यास के अध्यक्ष के कार्यों की सराहना मंत्री द्वारा की गई।

मधुबनी के भाजपा सांसद डा. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मिथिला के लोग खेती पर ज्यादा आश्रित हैं और यहां बाढ़, सुखाड़ और पलायन एक बड़ी समस्या के रूप में है। कृषि को उद्योग के समान बनाने की आवश्यकता है। किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ केंद्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में कई कार्य किए गए। इसके साथ ही किसानों के उत्थान, विकास और आर्थिक मजबूती के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

मधुबनी के राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि मधुबनी एक प्राकृतिक आपदा वाला क्षेत्र है इसलिए यहां उद्योग की शुरुआत ज़रूरी है। कृषि और स्वास्थ्य के साथ ही उद्योग के क्षेत्र में भी विकास बहुत जरूरी है। विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एलएनएमयू के कुलपति डॉ एसपी सिंह, एसके चौधरी, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, शिक्षा न्यास के अध्यक्ष डॉ संत कुमार चौधरी, प्रो. शिवशंकर झा, न्यासी अशोक कुमार चौधरी, डायरेक्टर जेनरल डॉ पी चन्द्रशेखर, परवेज आलम, उमाशंकर प्रसाद गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद यादव और शशिभूषण सिंह के साथ अन्य लोगों ने अपना विचार रखा।