Connect with us

BIHAR

मदनपुर–पनियहवा सड़क का जल्द किया जाएगा पक्कीकरण कार्य, बिहार–उत्तर प्रदेश को जोड़ने का काम करेगी सड़क

Published

on

WhatsApp

रविवार के दिन उत्तर प्रदेश के खड्डा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को मदनपुर-पनियहवा रोड जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य की सारी सड़के लगभग बनकर तैयार है। बाकी बचे सड़कों का भी निर्माण कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा। मीडिया के दौरान मदनपुर रोड अधूरे होने की जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारियों से बात कर इसका भी निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा।

यूपी के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बेलवनिया चौराहे पर कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर लगातार विकास की काम कर रही है। उन्होंने कहा की दोनों राज्य सटे हुए है। दोनों राज्य में एनडीए सरकार है और आगे भी रहेगी। केंद्र सरकार के सहयोग से दोनों राज्य का विकास किया जा रहा है।

बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार एक मिलकर अपराध मुक्त राज्य बनाने पर भी कार्य कर रही है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई सीटें उत्तर प्रदेश में जीत चुकी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से 300 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। आज चौथे चरण के चुनाव में सपा के मुखिया अखिलेश यादव अपनी करहल की सीट को बुरी तरह से हार रहे है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलामहामंत्री संतोष तिवारी, चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, जयकिशुन कुशवाहा, राजेंद्र मणि तिवारी, सुभाष जायसवाल, शंभू चौहान, मुन्ना कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा आदि मौजूद थे।