Connect with us

BIHAR

भागलपुर में गंगा नदी पर फोरलेन पुल के निर्माण का रास्ता साफ, वन विभाग द्वारा दी गई अनापत्ति पत्र, जाने पूरी खबर

Published

on

WhatsApp

भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला के समानांतर फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर मंजूरी मिल गई है। वन विभाग की ओर से अनापत्ति पत्र दे दी गई है। साथ ही समानांतर पुल के निर्माण में उत्पन्न समस्याओं को दूर कर लिया गया है।

विभाग की ओर से चयनित एजेंसी एसपी सिंगला से समझौता कर वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी की जा रही है। मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे की देखरेख में पुल का निर्माण किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी के अनुसार वन एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति पत्र प्राप्त हो गया है। परंतु इससे संबंधित कागजात विभाग को प्राप्त होने के बाद ही चयनित एजेंसी को वर्क आर्डर जारी किया जायेगा। पुल के निर्माण कार्य को अक्टूबर–नवंबर महीने में शुरू करने की योजना है।

इस पुल के निर्माण के लिए मोर्थ का भागलपुर में कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार सहित कई अन्य कर्मियों की तैनाती भी की गयी है। बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कार्यालय की भी शुरुआत की जा चुकी है। निर्माण कार्य को अक्टूबर–नवंबर महीने में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए चयनित एजेंसी एसपी सिंगला द्वारा प्लांट की स्थापना के साथ अन्य तैयारी भी जारी है। इस पुल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2026 का समय निर्धारित किया गया है।

इंजीनियरिंग प्रॉक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन प्रणाली में इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण को पूर्ण करने के लिए चयनित एजेंसी को चार वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस पुल के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को टेंडर राशि से 3.75 प्रतिशत अधिक दर पर दी गई है। इस पुल के निर्माण के लिए बजट राशि में 35.93 करोड़ से वृद्धि होकर 994.31 करोड़ हो गए।

सोमवार के दिन मायागंज रैन व सैंडिस कंपाउंड के लिए टेक्निकल बिड को
खोला गया। उसी दिन पांच एजेंसी द्वारा विभिन्न प्रस्ताव सौंपी गई। इन पांच एजेंसी में बिहार से तीन एजेंसी, गुजरात से एक और झारखंड से एक एजेंसी मौजूद थे। एजेंसी के प्रस्ताव की जांच जिला प्रशासन अंतर्गत कमिटी द्वारा किया जाएगा। साथ ही फाइनांशियल बिड के लिए एजेंसी को आमंत्रित किया जायेगा।