Connect with us

BIHAR

बेगूसराय में औद्योगिक पार्क में लगाया जाएगा लीची जूस प्लांट, विकास के लिए एक नई कोशिश

Published

on

WhatsApp

बिहार के बेगूसराय जिले में औद्योगिक पार्क में लीची जूस प्लांट को लगाया जाएगा जिसकी जानकारी उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने दी। इसके लिए प्रस्ताव जारी किया गया है और वरुण बेवरेज ने फ्रूट एंड वेजीटेबल के लिए अप्लाई किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में ना सिर्फ नए उद्योग लग रहे हैं बल्कि पुराने उद्योगों का काया कल्प भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल प्लांट लग रहे हैं। साथ ही कुछ महीनों में बरौनी फर्टिलाइजर में खाद का उत्पादन शुरू हो जाएगा। बरौनी रिफाइनरी में भी केंद्र सरकार की कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिससे कई छोटे उद्योगों का विकास होगा।

शाहनवाज ने कहा कि आने वाले दिनों में बेगूसराय का विकास होना तय है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय अपनी गरिमा के अनुरूप आकार लेने लगा है। मध्य बिहार का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बेगूसराय में विकास का असर अन्य जगहों पर भी पड़ेगा। किसान लगातार बेगूसराय में लीची प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की मांग कर रहे थे।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है। जदयू पहले भी गुजरात, बंगाल, मणिपुर में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ चुकी है। भाजपा बिहार में बिहार के बेहतरी के लिए एनडीए में मजबूती के साथ खड़ी है। जदयू केन्द्र में साथ रहते हुए पहले भी कई राज्यों में चुनाव लड़ी है। इस मौके पर निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह व कुंदन भारती, सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक नवीन सिंह, नीरज शांडिल्य, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।

फिलहाल जिले में 150 हेक्टेयर में लीची उपजाए जा रहे हैं, जिसमें 30 मिट्रिक टन लीची होता है। लेकिन बाजार सही से नहीं चलने पर किसानों को काफी परेशानी होती है। पिछले साल लॉकडाउन के कारण व्यापारी किसानों से लीची खरीदने की स्थिति में नहीं थे जिसके कारण किसानों को कम दामों पर उसे बेचना पड़ा। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।