Connect with us

BIHAR

बिहार स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया बड़ा ऐलान

Published

on

WhatsApp

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने यह ऐलान किया है कि इस साल बिहार में 20 हजार नर्सों की नियुक्ति की जायेगी। फिलहाल 8900 नर्सों की बहाली का कार्य किया जा रहा है जिसे एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद शेष नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधान सभा में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का काम काफी चुनौतियों से भरा है। हमें हमेशा हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। साल 2005 के बाद राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जेनरल मेडिकल ऑफिसर के केवल 220 पद बचे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का नहीं मिलने की वजह से विशेष डॉक्टरों के करीब 3000 पद खाली हैं। डॉक्टर मिलने पर उनकी भी नियुक्ति की जाएगी। बताया गया है कि विगत तीन वर्षों में 6 से 7 बार डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। लोगों को बिना किसी पैसे के मुफ्त में ही 95 तरह की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति पर दवा के लिए 35 रुपए सलाना खर्च किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पतालों में बेड की कमी को दूर करने के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पतालों में 27 हजार बेड़ का कार्य निर्माण जारी है।

कोरोना काल में मृतकों को कुल संख्या 5400 से बढ़कर 9400 हो गए। इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री पर प्रश्न किए गए। इसपर उन्होंने कहा कि 20 दिन लगातार अभियान चलाकर सर्वे कार्य किया गया तब इन आंकड़ों का पता चला। इस वाद–विवाद में विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह, भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सर्वेश कुमार, मो. खालीद अनवर और डॉ. कुमुद वर्मा भी मौजूद थे।