Connect with us

BIHAR

बिहार सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का करेगी काम, जानिए कब से होगी शुरुआत

Published

on

WhatsApp

किसानों के आर्थिक परेशानी को दूर कर उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को समय पर कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ सरकारी कृषि योजना का लाभ उनतक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। वहीं किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा योजना बनाई गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल के दिन किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई। इस अभियान को मदद से अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड के अभाव में उन्हें खेती-किसानी करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। वहीं सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को उपलब्ध कराना कृषि विभाग का उद्देश्य है।

किसानों के हित के लिए कृषि रोडमैप को तैयार किया गया है। कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस रोडमैप की सहायता से किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों का बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होने से किसानों को बड़ी मदद मिलेगी।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस अभियान में जिला प्रशासन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे।