BIHAR
बिहार: शहर की गुमटी संख्या–21 पर आरओबी का किया जाएगा निर्माण, जानें पूरी खबर

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की मदद से दोनार, पंडासराय, बेला, दिल्ली मोड़ सहित पांचों आरओबी के निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन उक्त बातों की जानकारी रेल संबंधी स्थाई समिति एवं रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर द्वारा दी गई है। वहीं गेट नंबर–21 (चट्टी गुमटी) पर भी आरओबी निर्माण हेतु निर्मित डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त लहेरियासराय स्टेशन पर लो बजट ओवरब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके निर्माण के लिए साढ़े पांच करोड़ का बजट तैयार किया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
मंगलवार के दिन हाजीपुर रेल निकेतन में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के साथ दरभंगा सहित मिथिला से संबंधित विभिन्न रेल विकास परियोजना और यात्री सुविधाओं के संबंध में बातचीत हुई। इस बातचीत के अपरांत उन्होंने इन उक्त बातों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी रेल परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा और आगामी कार्य योजना से संबंधित कई निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय से पूर्व दरभंगा की सभी योजनाएं पूर्ण होगी।
जानकारी के अनुसार बैठक में लहेरियासराय – सहरसा (भाया देकुली, उघरा,खैरा, बिठौली, नवभरण, घनश्यामपुर, किरतपुर) नई रेलखंड के निर्माण के संबंध में भी बातचीत हुई। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करने का आदेश दिया गया ताकि सर्वे कार्य को जल्द ही प्रारंभ किया जा सके। प्रस्तावित लहेरियासराय- मुजफ्फरपुर रेल लाइन के निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता देते हुए जीएम रेल को संशोधित प्राक्कलन को मंत्रालय के पास भेजने को बात कही गई।
काकरघाटी–शीशो स्टेशन के बीच बाईपास रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 253 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। इसके निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इसका कार्य जल्द प्रारंभ करने की बात कही।
